चतुर्भुज तालाब का निरीक्षण, विकसित हो रहे पार्क का लिया जायजा
टोंक नगर परिषद सभापति मयंक गोयल ने चतुर्भुज तालाब पहुंचकर वहां विकसित किए जा रहे पार्क एवं आसपास की व्यवस्थाओं का मौका निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से पार्क के निर्माण एवं विकास कार्यों की जानकारी ली।
सभापति ने कहा कि चतुर्भुज तालाब को जल्द ही नई दिशा में विकसित करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। तालाब परिसर में बेहतर सुविधाओं के साथ पार्क का विकास किया जाएगा तथा आने वाले समय में तालाब में वोटिंग की सुविधा भी शुरू करने की दिशा में कार्य किया जाएगा, जिससे शहरवासियों को एक बेहतर मनोरंजन एवं पर्यटन स्थल मिल सके।
Mayank Goyal Sachin Pilot Baat Khabar Ki #sachinpilot #tonknews #nonfollowers #follower
Tonk, Tonk | Sep 28, 2026