हाथरस: मुठभेड़ के दौरान पुलिस और SOG टीम ने 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, एक अभियुक्त घायल
जनपद हाथरस की हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला इमलिया में फायरिंग की घटना कारित करने वाले चार अभियुक्तों को कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस एसओजी टीम ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से एक अभियुक्त घायल हुआ है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 4 तमंचा 3 जिंदा व 3 खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त 2 बाइक बरामद की हैं।