1955-60 के जमाने का नैनीताल, जब नैनीताल ब्रिटिश छवि में जी रहा था, Nainital during the period of 1955-60 ✅:
यह 1955 से 1960 का समय था, जिसे नैनीताल का सबसे अच्छा दौर माना जाता है क्योकि तब नैनीताल अपनी रगों में British rule के दौर की संस्कृति और यादों को संजोए हुए था....भारत भले ही आज़ाद हो चुका था, लेकिन इस पर्वतीय नगरी की आबोहवा में अब भी एक अंग्रेजी छवि ज़िंदा थी.
मॉल रोड पर शाम की चहल-पहल, हर दुकानों में English में लिखे हुए दुकानों के नाम, शाम के धुंध में जलतीं पीली बत्तियाँ, और 'नैनी झील' के शांत पानी में तैरतीं ब्रिटिश परदे वाली नावें (Sailing Boats) सब कुछ एक पुराने ब्रिटिशकाल जैसा प्रतीत होता था।
उस दौर में लोग अंग्रेज़ी शिष्टाचार (Etiquette) का पालन करते थे। Nainital clubs में बजता हुआ Western music, Scottish architecture में बने बंगले और अंग्रेज़ी तर्ज़ पर सजे हुए restaurants, नैनीताल को एक अनूठा 'cosmopolitan' रूप देते थे।
वह 1950-60 का ऐसा समय था जब नैनीताल अपनी भारतीय संस्कृति को गले लगाते हुए भी, अपनी पुरानी ब्रिटिश साख और Elite lifestyle को जीने का शौक़ रखता था..अभी जिनकी उम्र 75 से 90 वर्ष की है उन्होंने नैनीताल का अंग्रेजो द्वारा छोड़ा हुआ दौर जरूर देखा होगा।
Follow Nainital Mania Page for Nainital History - NANITAL MANIA
Nainital, Nainital | Jun 29, 2026