रॉबर्ट्सगंज: रौप गांव में जिला पंचायत द्वारा बनी सड़क को उखाड़ना शुरू, लाखों की लागत से बनाई गई थी सड़क
राबर्ट्सगज ब्लाक के रौप गांव में जिला पंचायत द्वारा बनाई गई सड़क 15 दिन में ही उखड़ना शुरू हो गयी है ग्रामीणो ने मंगलवार दोपहर इसका विरोध जताया है। ग्रामीणों को कहना है कि 15 दिन पहले ही जिला पंचायत के ठेकेदार द्वारा इसका काम पूरा किया गया है लेकिन गाड़ियों द्वारा ब्रेक लगाने पर ही रोड उखाड़ जा रही है,इस रोड की गुणवत्ता का सॉफ्टवेयर पर अंदाजा लगाया जा सकता है।