बाह: बारिश से प्रभावित लोगों से मिली बाह एसडीएम, गौशाला का भी किया निरीक्षण
पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से बाह तहसील के विभिन्न गांवों में भारी नुकसान हुआ है। बाह के तकिया शहर, कचौराघाट, गोंसिली, जगन्नाथ पुरा, महुआ, चागौली, और पिढ़ौरा सहित 100 से अधिक लोगों के मकान छतिग्रस्त हो गए हैं। कचौराघाट के मुनीम मलबे में दबकर घायल हो गए, वहीं महुआ के मंशाराम की बकरी की मृत्यु हो गई।