बाह: पिनाहट में प्राचीन किले की दीवार गिरी, दर्जनों गांवों में मकानों को भारी नुकसान
पिनाहट कस्बे के हाथा किला मोहल्ले में लगातार बारिश के चलते प्राचीन किले की दीवार गिर गई, जिससे आसपास के कई कच्चे मकान धराशायी हो गए और अन्य मकानों में दरारें आ गईं। इस घटना से ग्रामीणों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। लगातार 24 घंटे से हो रही बारिश ने पिनाहट और बाह क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याएं और बढ़ा दी हैं।