दतिया नगर: डगराई बायपास पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत
डगराई बायपास पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत दतिया के डगराई बायपास पर शुक्रवार को दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। दुर्घटना में हुए नुकसान और किसी के हताहत होने की जानकारी का इंतजार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।