मंझनपुर: खरगू का पूरा में बालक को पेड़ से बांधने की शर्मनाक घटना, करारी पुलिस ने अड़ाहरा गांव से पिता-पुत्रों को किया गिरफ्तार
खरगू का पूरा गांव में एक बालक को चोरी के संदेह में पेड़ से बांधने की अमानवीय घटना सामने आई है। इस घटना पर संज्ञान लेते हुए करारी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और अड़ाहरा गांव से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में नन्हू यादव उर्फ सुखराम, उनके बेटे अजीत यादव और धर्मपाल यादव शामिल हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इन तीनों को हिरासत में लिया है।