मंझनपुर: ओसा रोड बस डिबो के पास 33 हजार वोल्टेज के करंट की चपेट में आई तारा देवी, डॉक्टर ने बताया स्थिति गंभीर, इलाज जारी
महेवाघाट थाना क्षेत्र के हिनौता गांव की 22 वर्षीय तारा देवी के साथ सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है, जब वह 33 हजार वोल्टेज की बिजली लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। तारा देवी ओसा रोड बस डिपो के पास अपनी रूम पार्टनर मनीता देवी के साथ किराए के कमरे में रह रही थी, और इस दर्दनाक हादसे के समय वह छत पर धूप ले रही थी।