मंझनपुर: मंझनपुर पुलिस कार्यालय में एसपी की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन, कई शिकायतों का हुआ निस्तारण
कौशांबी जिले के मंझनपुर पुलिस कार्यालय में सोमवार को एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई में मंझनपुर, महेवाघाट, कोकराज, सराय अकिल, सैनी समेत विभिन्न थाना क्षेत्र से पहुंचे पीड़ितों ने अपनी अपनी समस्याओं से एसपी को अवगत कराया उन्होंने तत्काल कई शिकायतों का निस्तारण कर दिया है।