मंझनपुर: CBI अफसर बनकर खेरवा बरौला के युवक से ₹10,500 ठगे, धमकी देकर माफिया से जोड़ने की कोशिश, एसपी से की शिकायत
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के खेरवा बरौला गांव में एक हैरान करने वाला ठगी का मामला सामने आया है। रोहित कुमार मिश्रा नामक युवक को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर खुद को CBI इंस्पेक्टर बताया। आरोपी ने दावा किया कि उनके नाम से एक पार्सल में नशीले पदार्थ पकड़े गए हैं और पुलिस उनके घर आने वाली है। डर का माहौल बनाते हुए आरोपी ने रोहित से ₹10,500 ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए।