मंझनपुर: कम्पोजिट विद्यालय गंभीरा पूरब में सेंधमारी, चोरों ने मिड-डे मील का सामान उठाया, पुलिस जांच में जुटी
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के गम्भीरा पूरब गांव स्थित कम्पोजिट विद्यालय में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। चोरों ने स्कूल के मेन गेट, चैनल, ऑफिस, किचन और अन्य कमरों के ताले तोड़कर भारी मात्रा में सामान चुरा लिया। चोरी हुए सामान में मिड-डे मील के लिए रखा गेहूं, चावल, तेल, गैस सिलेंडर, मसाला पाउडर और ब्लूटूथ स्पीकर शामिल है।