बानो: इंदी छत्र क्षतिग्रस्त करने के विरोध में लचरागढ़ बंद, बानो-मनोहरपुर पथ जाम
Bano, Simdega | Nov 5, 2026 ईंद टांड़ में ऐतिहासिक इंदी छत्र (टोपरी) काटकर क्षतिग्रस्त किए जाने के विरोध में आदिवासी समाज के आह्वान पर गुरुवार को लचरागढ़ बंद है। इंदी पर्व संचालन समिति की ओर से यह बंदी की गई है। मालूम हो कि 29 अक्टूबर की रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने छत्र को काटकर क्षतिग्रस्त कर दिया था, जिससे 30 अक्टूबर को वह गिर गया। इससे आदिवासी समाज की धार्मिक भावना, आस्था और पारंप