चिड़गांव: हिमाचल में 20 साल बाद लॉटरी दोबारा, दिवाली तक हो सकती है शुरुआत
कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में दिवाली तक नियंत्रित बंपर लॉटरी शुरू हो सकती है। सब-कमेटी ने आर्थिक संकट के बीच नए राजस्व के रूप में लॉटरी सिफारिश की, शुरुआत में 10 करोड़ का राजस्व अनुमानित।