हनुमानगढ़: जिले के 17 PBN अमरपुरा में गेहूं के गोदाम से 30 कट्टे गेहूं चोरी के मामले में पुलिस ने चार युवकों को किया गिरफ्तार
हनुमानगढ़ जिले के 17 पीबीएन अमरपुरा में गेहूं के गोदाम से 30 कटे गेहूं चोरी करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बी आदित्य के निर्देशन में की गई है। गिरफ्तार चारों आरोपियों से चोरीशुदा गेहूं के कट्टे को लेकर पुलिस गहन पूछताछ कर रही है।