गुना: अयोध्या राम मंदिर में चोरी का अखिलेश यादव ने किया ट्वीट, गुना में पूर्व सांसद ने कहा राजनीतिक लाभ के लिए कर रहे ऐसी बात
अयोध्या राम मंदिर में चोरी का उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है इससे देश भर में राजनीतिक गरमा गई है। 8 जून को पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने गुना में कहा, अखिलेश यादव प्रमाण के साथ बात करें पूर्व मुख्यमंत्री हैं केवल राजनीतिक लाभ के लिए इस तरह की बातें कर रहे है। राम मंदिर में चोरी की कोई खबरें नहीं आई। जनता इन पर विश्वास नहीं कर रही।