डुमरी: डुमरी में स्वतंत्रता दिवस फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, केडी ब्रदर्स ने टाई ब्रेकर में दर्ज की जीत
Dumri, Gumla | Aug 4, 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डुमरी प्रखंड खेल मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी उमेश कुमार स्वासी एवं प्रमुख जीवंती एक्का ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा फुटबॉल को किक मारकर किया। उद्घाटन मुकाबला केडी ब्रदर्स और खेतली ए के बीच खेला गया। मैच के दौरान दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।