हुज़ूर: भोपाल के एम्स और अल्कापुरी-डीआरएम स्टेशन पर मेट्रो एमडी ने किया प्रायोरिटी कॉरिडोर का निरीक्षण
Huzur, Bhopal | Oct 19, 2024 भोपाल के हबीबगंज नाका और डीआरएम तिराहे पर 600टन वजनी दो स्टीज ब्रिज की लॉन्चिंग के बाद अब पूरा फोकस मेट्रो स्टेशनों पर है। भोपाल मेट्रो के एमडी एस. कृष्ण चैतन्य शनिवार को एम्स, अलकापुरी और डीआरएम स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने प्रायोरिटी कोॉरिडोर का निरीक्षण भी किया। एमडी चैतन्य ने मेट्रो ऑफिस में सभी सिविल-सिस्टम कॉन्ट्रैक्टर और अधिकारियों के साथ मीटिंग भी की।