हुज़ूर: भाजपा के बड़े नेताओं का ऑफर है, लेकिन अभी हमारा ऐसा कोई विचार नहीं है: भोपाल में कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती
Huzur, Bhopal | Oct 19, 2024 कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती ने बयान देते हुए कहा कि- भाजपा के बड़े नेताओं ने ऑफर दिया है|चर्चाओं में है| लेकिन अभी हमारा ऐसा कोई विचार नहीं है| हम जहां हैं वही हैं| राजनीति में अब नेताओं का आना-जाना आजकल का शगल हो गया है| लोग आते- जाते रहते है, पार्टी के सिद्धांतों पर कम चलते हैं|