हुज़ूर: भोपाल के रविंद्र भवन में PWD और इंडियन रोड कांग्रेस का सेमिनार, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और CM ने किया शुभारंभ
Huzur, Bhopal | Oct 19, 2024 भोपाल के रवींद्र भवन में पीडब्ल्यूड़ी और इंडियन रोड कांग्रेस का सेमिनार हुआ। केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने यहां अपने संबोधन में इजीनियर्स से कहा कि विभाग का मंत्री होने के नाते अच्छे काम का क्रेडिट हमें मिलता है लेकिन जब सड़क पर गड्डे होते हैं तो डिसक्रेडिट भी मिलता है। सोशल मीडिया में लोग हमें ठोंकते हैं। आगे-पीछे कुछ नहीं देखते।