हुज़ूर: भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर महिला अपराध के विरोध में कांग्रेस का सामूहिक उपवास शुरू
Huzur, Bhopal | Oct 19, 2024 मध्य प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों (यौन प्रताडना के प्रकरण) को लेकर रोशनपुरा चौराहे, भोपाल में कांग्रेसियों का सामूहिक उपवास शुरू हो गया है, जिसमें पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित कांग्रेस के सभी धड़ो के नेता और पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं।