लोहरदगा: समाहरणालय में जल योजनाओं की समीक्षा की गई, उपायुक्त ने कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए
लोहरदगा उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद ने बुधवार शाम करीब 4:00 बजे समाहरणालय सभागार कक्ष में जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन के तहत संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में एमआइएस कोऑर्डिनेटर द्वारा मल्टी विलेज स्कीम, एसटी-एससी वर्ग के लिए संचालित योजनाएं, डीएमएफटी, एससीए एवं आईटीडीए के तहत चल रही योजनाओं की प्रगति से उपायुक्त को अवगत कराया गया।