बारुन: निगरानी की बड़ी कार्रवाई: बारुण के शारीरिक शिक्षक को ₹8,000 रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए राजकीयकृत केशव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बारुण में पदस्थापित शारीरिक शिक्षक शशिभूषण लाल को 8,000 रुपये रिश्वत के साथ गिरफ्तार कर लिया।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) की परीक्षा से जुड़े एक मामले को लेकर की गई है।