आज दिनांक 29.09.2026 को
जिला पदाधिकारी , श्री विक्रम विरकर की अध्यक्षता में जिला निरीक्षण समिति द्वारा ऑब्जर्वेशन होम (OH) का निरीक्षण किया गया ।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी महोदय ने -
•बच्चों की नियमित दिनचर्या एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
•बच्चों के शैक्षणिक गतिविधियों, किताबों की उपलब्धता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया ।
•बच्चों के कौशल विकास एवं भविष्य में रोजगारपरक क्षमता बढ़ाने के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण (Vocational Training) की व्यवस्था कराने हेत निदेश दिया गया।
•बच्चों के मानसिक एवं सामाजिक विकास के लिए पाठ्येतर गतिविधियां जैसे संगीत एवं इनडोर गणेश को बढ़ावा देने की बात कही ।
2 views | Khagaria, Bihar | Sep 29, 2026