बहादुरपुर: बहादुरपुर कस्बे में नेशनल हाईवे पर नाबालिगों में सरेराह चाकूबाजी, दोस्त को बचाने में दो सगे भाई हुए घायल
बहादुरपुर कस्बे में मंगलवार की शाम 6 बजे के लगभग सरेराह चाकू बाजी की घटना सामने आई है। इस घटना में दोस्त को बचाने के चक्कर में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह हमला भी उन्हीं के हमउम्र लड़को ने किया है। फिलहाल दोनों घायलों को प्रथम उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया है। घटना नेशनल हाइवे पर हुई। जिसके बाद घायल अस्पताल पहुंचे तो भीड़ जमा हो गई।