बहादुरपुर: ग्राम सुमेर के दौरे पर आए पूर्व राज्यमंत्री बृजेंद्र सिंह यादव, शोक संतप्त परिवार से मिले और संवेदनाएं व्यक्त कीं
मुंगावली विधायक पूर्व राज्यमंत्री बृजेंद्र सिंह यादव मुंगावली विधानसभा के ग्राम सुमेर के दौरे पर आए। सुमेर में उन्होंने कृष्णपाल सिंह वैस के निवास पर पहुंचकर विगत दिनों उनकी माताजी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की, और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की।