बहादुरपुर: 27 वर्षीय विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने पर पति सहित चार लोगों पर मामला दर्ज
27 वर्षीय शमशाद पत्नी इमरान खान निवासी ग्राम बेलई थाना कुरवाई हाल निवास गदूली थाना बहादुरपुर ने अशोकनगर के महिला थाने में सोमवार की शाम 5 बजे रिपोर्ट दर्ज कराई की 11 जून 2021 से अब तक उसे उसका पति इमरान खान तथा गुफरान खान,सायरा बानो,साजिया खान निवासी बेलई थाना कुरवाई दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। महिला थाने में चारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।