बहादुरपुर: बहादुरपुर पुलिस ने बंगला चौराहे के सामने बाइक पर शराब के क्वार्टर ले जा रहे दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
जानकारी अनुसार बहादुरपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बंगला चौराहे की पुलिस चौकी के सामने घाट बमूरिया तरफ से आ रही बाइक क्रमांक एमपी 67 एम 7176 के बीच में प्लास्टिक की कट्टी के अंदर कार्टूनों में रखी लाल शराब मसाला 200 क्वार्टर एवं सफेद शराब प्लेन के 150 क्वार्टर कुल 350 क्वार्टर में भरी 63 लीटर शराब जब्त की है एवं दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।