ललितपुर: चीरा कबूतरा डेरा पर आबकारी व पुलिस टीम द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई की सीओ सदर अभय नारायण राय ने दी जानकारी
पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर अभय नारायण राय ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस एवं आबकारी विभाग की टीम द्वारा संयुक्त रूप से चीरा कबूतरा डेरा पर छापेमारी की कार्यवाही करते हुए लगभग 205 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही शराब बनाने के लिए रखा हुआ लगभग 10000 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया है।