ललितपुर: खेत पर काम कर रहे ग्राम दावनी निवासी किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, शव को भेजा गया मोर्चरी हाउस
थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम दावनी निवासी रघुवीर अपने खेत पर सुबह के समय घास काट रहा था। इसी दौरान वह अचेत होकर गिर गया।आसपास के लोगों द्वारा इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर्स की टीम ने चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उक्त मामले में शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस भेजा गया है।