गिरिडीह: सदर प्रखंड के चुंजका और मंगरोडीह पंचायत में 'आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत शिविर लगा
सदर प्रखंड के चुंजका ओर मंगरोडीह पंचायत में शुक्रवार को 10.30 बजे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर लगाया गया। चुंजका में शिविर का शुभारंभ झामुमो के जिला अध्यक्ष संजय सिंह, मुखिया सावित्री देवी,मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र दास,नगर अध्यक्ष रॉकी सिंह,सदर प्रखंड अंचलाधिकारी जितेंद्र प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से किया।