बरहट: अक्षरा गांव 20 दिनों में युवक ने की दो लव मैरिज, पहली पत्नी ने पुलिस को दी सूचना
Barhat, Jamui | May 12, 2024 मलयपुर थाना क्षेत्र के अक्षरा गांव में शनिवार को एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यहां एक युवक ने 20 दिनों के अंदर दो लव मैरिज कर दूसरी पत्नी को भी घर ले आया। दूसरी पत्नी के घर लाने पर पहली पत्नी घर में कोहराम मचा दी तथा इसकी सूचना पुलिस को दी। युवक की पहचान अक्षरा गांव के विनोद कुमार, पिता प्रदीप तांती के रूप में की गई है।