सतना,रीवा संभाग के कमिश्नर श्री शीलेन्द्र सिंह द्वारा शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष सतना में अधिकारियों की बैठक लेकर शासन की प्राथमिकताओं वाली योजनाओं, विकास कार्यों एवं विभागीय उपलब्धियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक श्री हंसराज सिंह, अपर कलेक्टर श्री विकास सिंह,सीईओ जिला पंचायत श्री शैलेंद्र सिंह, एसडीएम श्री महिपाल सिंह, श्री राहुल सिलाडिया, श्री एलआर जांगडे,श्री सुमेश द्विवेदी,श्री सुभाष मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।