अशोक नगर: ढेकन गांव में दबंग ने 9 लोगों की 20 बीघा जमीन पर किया कब्जा,कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई कलेक्टर से की शिकायत
अशोकनगर जिले के ढेकन गांव में दबंग द्वारा 9 लोगों की 20 बीघा जमीन पर जबरन कब्जा करने का मामला आया है।शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे एक दर्जन पीड़ित लोग कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने कलेक्टर साकेत मालवीय को एक शिकायती आवेदन दिया है। आवेदन के माध्यम से बताया कि उनकी 20 बीघा जमीन पर रिश्तेदार चिमन लाल कुशवाहा ने बीते कई वर्षों से कब्जा कर रखा है।