रूड़की: पिरान कलियर थाना पुलिस ने फरार चल रहे तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार, अलग-अलग मामलों में थे फरार
रुड़की की पिरान कलियर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फरार चल रहे महमूदपुर निवासी आजाद और सादिक के साथ मेहवड निवासी सतपाल नाम के वारंटी को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया है। यह तीनों वारंटी अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे थे। पुलिस के द्वारा तीनों की तलाश की जा रही थी। जिसके बाद पुलिस के द्वारा तीनों को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया गया है।