नावाडीह: सीमाटांड के समीप बाइक की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से हुआ जख्मी
Nawadih, Bokaro | Apr 17, 2024 मंगलवार की रात लगभग आठ बजे नावाडीह स्थित सीमाटांड के समीप एक बाइक की टक्कर से साइकिल सवार ताराटांड निवासी पति महतो गंभीर रुप से जख्मी हो गया। मौके पर जुटे ग्रामीणों की मदद से तत्काल जख्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नावाडीह में भर्ती कराया गया।