रूपवास: घाटोली में नेशनल हाईवे पर पुलिस ने किया विशेष अभियान, सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रूपवास क्षेत्र के गांव घाटौली स्थित नेशनल हाईवे पर पुलिस द्वारा विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों की विस्तार से जानकारी दी गई।