शाहबाद: देवउठनी एकादशी पर आज होंगे धार्मिक आयोजन, चार माह बाद शुरू होंगे मांगलिक कार्य
Shahbad, Baran | Nov 20, 2026 कस्बाथाना कस्बे में देवउठनी एकादशी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक आयोजन होंगे। श्रद्धालु भगवान विष्णु की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यता के अनुसार देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं। इसी के साथ चातुर्मास समाप्त हो जाता है।