अशोकनगर में गुरुवार शाम 6 बजे सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। सोनू रजक (34) निवासी गुलाब गंज कैंट, गुना ने पुलिस को सूचना दी कि राजकुमार रजक (28) पुत्र रमेश रजक निवासी गुलाब गंज कैंट गुना की मलकीत की कोठी के आगे सड़क दुर्घटना में मौत हो गई देहात थाना पुलिस ने गुरुवार रात 8 बजे मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।