सिंगरौली: माजन मोड़ पर यातायात पुलिस ने मध्य प्रदेश शासन लिखे वाहन से स्टिकर और हूटर हटाए, चालान काटा
सिंगरौली एसपी मनीष खत्री के निर्देशन एवं एएसपी शिवकुमार वर्मा व सीएसपी पीएस परस्ते के मार्गदर्शन में यातायात थाना प्रभारी ने माजन मोड़ पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को एक वाहन को रोककर पूछताछ की जिसमें मध्य प्रदेश शासन का स्टीकर लगा हुआ था और ऊपर हूटर लगा हुआ था जिस पर विधिवत चलानी कार्रवाई करते हुए हूटर को निकलवा कर जप्त किया गया है।