सिंगरौली: राजस्व वसूली का लक्ष्य एक सप्ताह में पूरा करें, शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री भी करें पूर्ण: कलेक्टर
किसानो की फार्मर रजिस्ट्री बनाए जाने हेतु नियमित रूप से कैंप आयोजित कर शत प्रतिशत आधार खसरे में लिंक करने हेतु कार्यवाही की जाए । तथा राजस्व वसूली निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप एक सप्ताह के भीतर पूर्ण कर प्रगति प्रतिवेदन से अवगत करवाएं। उक्त आशय का निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित राजस्व अधिकारियों के समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर के द्वारा निर्देश दिए गए।