जमुई: लालीलेवार के पास दो बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में एक युवक की मौत, दो की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | May 5, 2026 लालिलेवार के पास सोमवार की देर शाम तेज रफ्तार दो बाइक के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। परिजन द्वारा तीनों घायलों को निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। पुलिस द्वारा मंगलवार को दिन के 11 बजे युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया।