लोहरदगा: भारी वर्षा से राहत के लिए DC ने पदाधिकारियों को दिए निर्देश, आमजनों की सुरक्षा के लिए रहें तैयार
लोहरदगा में लगातार हो रही भारी बारिश और संभावित वज्रपात को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे डीसी डॉ कुमार ताराचंद ने जिले के विभिन्न विभागीय पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों और अंचल अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।