पिंडवाड़ा: जनापुर गांव में मगरमच्छ आने से मची अफरा-तफरी, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
जनापुर गांव में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही समाजसेवी जीतू रावल मौके पर पहुंचे और वन विभाग को जानकारी दी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम के सुरेश, कृष्णा और देवीलाल ने तत्परता दिखाते हुए मगरमच्छ का रेस्क्यू किया। समय पर रेस्क्यू होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।