बहराइच: बहराइच नानपारा हाइवे पर तेज़ रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी ठोकर हादसे मे बाइक सवार हुआ घायल मौके पर पहुंची पुलिस
बहराइच से कोतवाली देहात इलाके के बहराइच नानपारा हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार्स ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए बहराइच अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। घटना को अंजाम देने के बाद कार सवार फरार हो गए।