बहराइच: बहराइच लोधनपुरवा में कुत्ते के हमले में घायल हुए थे संगम लाल: डीएफओ
जिले के जादवपुर के मजरा लोधनपुरवा में 05 सितम्बर 2024 की रात्रि लगभग 09ः20 बजे तथा 06 सितम्बर 2024 को प्रातः 09ः00 बजे किसी जानवर द्वारा किये गये हमलों के सम्बन्ध में डीएफओ अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि 05 सितम्बर की रात्रि लगभग 09ः20 बजे स्थानीय निवासी मैकूलाल के 14 वर्षीय पुत्र संगम लाल पर जानवर ने हमला किया था। वह कुत्ते के हमले में घायल हुए था।