बहराइच: गेन्दघर जीआईसी स्कूल के पास से अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त को थाना दरगाह पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
थाना दरगाह पुलिस ने गेंद घर जीआईसी स्कूल के पास से एक अभियुक्त को 11 ग्राम अवैध स्मैक व 37 पुड़िया चवन्नी पन्नी सहित 3.53 किलोग्राम के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष थाना दरगाह शरीफ हरेंद्र कुमार मिश्र ने शुक्रवार को बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय रवाना कर दिया गया है।