पीथमपुर: सागौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सोहागपुरा से 5 किलो गांजे के साथ नालछा का युवक गिरफ्तार
Pithampur, Dhar | Sep 12, 2025 पीथमपुर की सागौर थाना पुलिस ने मादक पदार्थो के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सोहागपुरा गांव के पास से युवक को 5 किलो गांजें के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नालछा के उमरपुरा निवासी सुभाष पिता भावरिया भाभर को गांजे के साथ पकड़ा है। पुलिस आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।