पीथमपुर: अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार कांग्रेस नेता का अतिक्रमण तोड़ने के लिए हिंदू संगठनों ने पीथमपुर थाने में सौंपा ज्ञापन
Pithampur, Dhar | Sep 10, 2025 अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किए गए कांग्रेस नेता फारूक मिरदा उर्फ फारूक खान की अवैध संपत्ति की जांच और उसे ध्वस्त करने की मांग को लेकर हिंदू संगठनों ने पीथमपुर में सेक्टर एक थाने पर ज्ञापन सौंपा है। फारुख की गिरफ्तारी इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में की गई थी, जहां आरोपी के पास से दो देशी पिस्टल और चार कारतूस मिले थे।