सारठ: सीओ केसीएस मुंडा ने सारठ अंचल ऑफिस में बैठक करके 13 आंगनबाड़ी केंद्र के लिए जमीन तलाशने के दिए निर्देश
Sarath, Deoghar | Jun 11, 2026 सारठ CO केसीएस मुंडा ने अंचल क्षेत्र के 13 भवन विहीन आंगनबाड़ी केंद के लिए जमीन तलाशने की बात कही। बताया कि CDPO कार्यालय के पत्र पर CI विभाष कुमार व राजस्व कर्मचारियों संग बैठक करके पोषक क्षेत्र में उपलब्ध सरकारी जमीन चिन्हित करने कहा है। वहीं बैठक में 4 सेविका द्वारा निजी जमीन दान देने और शेष 9 के लिए गांव के स्कूल के कमरे में केंद्र संचालन करने कहा गया है